मुफ्त नहीं रहेगा twitter का इस्तेमाल, जल्दी ही Paid हो सकता है twitter

माइक्रोब्लॉगिंग साइट twitter का इस्तेमाल कुछ वर्गों के लिए भविष्य में मुफ्त नहीं रहेगा। twitter खरीदने के बाद सुर्खियों में चल रहे एलन मस्क ने बुधवार को ट्वीट कर संकेत दिए कि कमर्शियल व सरकारी यूजर्स को twitter के इस्तेमाल के लिए कुछ कीमत चुकानी पड़ सकती है। कैजुअल यूजर्स के लिए यह प्लेटफॉर्म हमेशा फ्री रहेगा।

सभी जानकारी पाने और पैसे कमाने के लिए हिए हमसे जुड़े

मस्क ने ट्वीट में फ्रीर्मेसन्स संगठन का जिक्र करते हुए कहा, आखिरकार twitter का पतन अपनी शानदार सेवाओं के लिए लगभग कुछ न लेने के कारण हुआ था। मस्क घाटे में चल रहे twitter को मुनाफे में बदलना चाहते हैं। उनकी नजर अपने फायदे के लिए twitter का इस्तेमाल करने वालों पर हैं। इनमें कारोबारी, सेलिब्रिटी, राजनीतिक दल, सरकारें शामिल है। 

twitter की कमान मस्क के हाथ में आने के बाद इसमें बदलाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें हैं। इनमें कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजय गाड्डे को हटाने की अटकलें शामिल हैं। मस्क ट्विटर में नए फीचर्स जोड़ने के संकेत दे चुके हैं।

twitter जल्दी ही Paid हो सकता है

हाल ही एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, मैं नए फीचर्स, ओपन सोर्स एल्गोरिदम के साथ ट्विटर को पहले से बेहतर बनाना चाहता हूं। twitter में आपार संभावनाएं है। मैं कंपनी के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

नौकरी मांगने वालों की कतार भी… twitter का फिलहाल पूरी तरह अधिग्रहण नहीं हुआ है, लेकिन कई लोग मस्क के सोशल मीडिया पेज पर उनसे नौकरी मांग रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों ने मजाक में नौकरी का अनुरोध किया है। फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि मस्क की टीम कैसे बनेगी और इसमें सीईओ की क्या भूमिका होगी।

twitter

Related Post Twitter

GIF full formPaytm First Game Se Paise Kaise Kamaye
Bhooton Ki KahaniTop 5 Best Games In India 2022

Leave a Comment